कोटड़ी पुलिस ने वर्ष 2023 की रेडवास लूट वारदात में फरार चल रहे 5 हजार रुपए के इनामी जेवरात खरीददार चैनसुख सोनी को गिरफ्तार कर बड़ी कामयाबी हासिल की है। कोटडी थाना प्रभारी महावीर प्रसाद मीणा ने आज बुधवार शाम करीब सात बजे बताया कि 25 जुलाई 2023 को बदमाशों ने रामकुवांर जाट की पत्नी से मारपीट कर उसके गले से सोने का लॉकेट व मोती लूटे थे।