धमतरी: आमदी के 3 विद्यार्थियों का राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता के लिए हुआ चयन, विधायक ने दी बधाई
बता दे स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यमिक विद्यालय आमदी के तीन प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का चयन 69वीं राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता (लॉन टेनिस) हेतु हुआ है। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता हेतु चयनित विद्यार्थी हैं पुष्पांजलि साहू, तेजस देवांगन और यश कुमार साहू।ये सभी खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर विद्यालय एवं क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करेंगे।