कुशलगढ़: हर-हर महादेव के जयघोष के साथ कुशलगढ़ से अमरनाथ यात्रा पर निकला 60 श्रद्धालुओं का भव्य जत्था
कुशलगढ़ नगर से अमरनाथ यात्रा संघ का 60 सदस्यीय जत्था शनिवार शाम 4 बजे बाबा बर्फानी के पवित्र दर्शन के लिए रवाना हुआ। यात्रा प्रारंभ होने से पूर्व सभी श्रद्धालुओं ने श्री गणेश श्री अम्बे माता मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर माता का आशीर्वाद लिया तथा यात्रा की सफल एवं सकुशल पूर्णता की प्रार्थना की। मंदिर परिसर "हर-हर महादेव" और "बम-बम भोले" के जयघोष से