हनुमानगढ़: जिला मुख्यालय पर बुधवार को गर्मी का तापमान 45 डिग्री पहुंचा, रात में भी राहत मिलने की उम्मीद नहीं
हनुमानगढ़ जिला मुख्यालय पर भीषण गर्मी का दौर जारी है। बुधवार को हनुमानगढ़ व आसपास के इलाकों में 45 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। तेज धूप व गर्मी के कारण जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। बाजारों में भी चहलकदमी ना के बराबर दिखाई दे रही है। रात के समय में भी गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।