कटनी ग्रामीण: खेत तालाब योजना से चिरौंहला के किसान की बदली तकदीर, अब हो रही दो फसलों की बेहतर पैदावार
कटनी जिले के रीठी जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत वसुधा के ग्राम चिरौंहला में एक किसान की मेहनत और सरकारी योजना के सही उपयोग ने खेती की तस्वीर ही बदल दी है। ग्राम चिरौंहला निवासी किसान उमाकांत तिवारी ने बताया कि पहले उन्हें अपनी जमीन से सिर्फ एक ही फसल मिल पाती थी, जिससे आमदनी सीमित रहती थी और परिवार का भरण-पोषण मुश्किल होता था।