थाना क्षेत्र के बारकोप डेरू गांव में गैस चूल्हा जलाने के दौरान आग लगने से पिता और पुत्री गंभीर रूप से झुलस गए. घायलों की पहचान सज्जन पोद्दार और उनकी पुत्री रितिका कुमारी के रूप में हुई है.दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धोरैया में भर्ती कराया.शुक्रवार की सुबह करीब 9 बजे स्वास्थ्य प्रबंधक ने बताया कि दोनों को मायागंज भागलपुर रेफर कर दिया गया.