बेतालघाट ब्लॉक के तल्ला हरतपा के तोक भूमिया धार से बच खेत रातीघाट तक मोटर मार्ग पर छह किमी सड़क निर्माण कार्य के लिए पीएम जेएसवाई के अधिकारियों ने सर्वे का काम शुरू किया। इससे क्षेत्र के सात से अधिक गांवों के ग्रामीणों को सड़क बनने की उम्मीद जगने लगी है।