चरपोखरी में बुधवार की दोपहर 2 बजे के करीब केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने NDA प्रत्याशी महेश पासवान के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार में एनडीए की सरकार एक बार फिर से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बनना तय है। उन्होंने कहा कि इस बार मजबूत सरकार बनेगी केंद्र एवं राज्य में एनडीए की सरकार बनने पर बिहार का विकास और तेजी से होगा।