पूरनपुर: धनाराघाट पर हजारा पुलिस ने स्थापित किया शीतल प्याऊ, राहगीरों को मिली राहत
हजारा, पुलिस ने भीषण गर्मी और लगातार बढ़ते तापमान के बीच धनाराघाट पर शीतल प्याऊ लगाकर राहगीरों को बड़ी राहत प्रदान की। सुबह से शाम तक चले इस सेवा अभियान में बड़ी संख्या में राहगीरों, वाहन चालकों और स्थानीय लोगों ने ठंडा मीठा पानी और शर्बत ग्रहण कर गर्मी से राहत महसूस की। खास बात यह रही कि पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए प्लास्टिक के डिस्पोजल गिलासों