बिसौली: हनुमान जयंती के अवसर पर मंडी समिति बिसौली में विशाल भंडारे का आयोजन, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़
हनुमान जयंती के पावन अवसर पर बिसौली नगर की मंडी समिति परिसर में गुरुवार को 4 बजे करीब विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस धार्मिक आयोजन में नगर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और प्रसाद ग्रहण किया।कार्यक्रम की शुरुआत विधि-विधान से पूजा-अर्चना एवं हनुमान जी की आरती के साथ हुई। इसके बाद भंडारे का शुभारंभ किया गया।