प्रयागराज: भीषण गर्मी के दौरान प्रयागराज में मौसम में बदलाव, धूलभरी तेज हवा ने राहगीरों की बढ़ाई परेशानी
प्रयागराज में बीते कई दिनों से मौसम लगातार करवट बदलता हुआ नजर आ रहा है,जबकि इन दिनों गर्मी है हालांकि आज सोमवार को शाम करीब 5:30 बजे के आसपास मौसम में अचानक करवट बदल लिया।ऐसे में शहर के कई स्थानों पर धूलभरी तेज हवा चलने लगी।जिससे राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग द्वारा अलर्ट जारी किया जा रहा है कि तेज आंधी के साथ बारिश होने की आशंका है ।