प्रयागराज: शहर के हाथी पार्क के आसपास लगा कूड़े का अंबार, घूमने आए लोगों में दिखी नाराजगी
सुमित्रा नंदन पंत बाल उद्यान जिसको हाथी पार्क के नाम से भी जाना जाता है।वहा देखा गया कि पार्क अंदर और आसपास कूड़े का अंबार लगा हुआ है। मशहूर हाथी पार्क के अंदर और पार्किंग में कूड़े का ढेर लगा हुआ है।जहां पार्क को सुंदर और स्वच्छ बनाने के लिए पीडीए द्वारा कोशिश किया जाता है उसके बावजूद भी कर्मचारियों द्वारा कूड़ा नही उठाया जा रहा। कूड़े से बदबू भी आ रही है।