प्रयागराज: प्रयागराज में पहली बार शुरू किया गया PET स्कैन सेंटर, गंभीर बीमारियों की जानकारी पहले ही मिलेगी
प्रयागराज के सिविल लाइंस में पहली बार पेट स्कैन सेंटर शुरू किया गया है।आज सोमवार को शाम करीब 5:30 बजे के आसपास सिविल लाइंस में प्रेस वार्ता कर इसकी जानकारी दी गई है।इस दौरान बताया गया कि यह पहली बार होगा कि जब प्रयागराज में लोगों को पेट स्कैन सेंटर के माध्यम से जांच कर गंभीर बीमारियों का पता लगाया जा सकेगा,इससे मरीजों को सहूलियत मिलेगी।