शाहपुर: शाहपुर क्षेत्र में तेज बारिश के साथ गिरे ओले, सिलपटी गांव में आंधी तूफान से गिरा मकान,करीब 1 लाख रुपए का हुआ नुकसान
Shahpur, Betul | Mar 18, 2024 शाहपुर क्षेत्र में रविवार को तेज बारिश के साथ ओले गिरे। जिसके कारण फसलों को नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है। वही शाहपुर तहसील के सिलपटी गांव में आंधी तूफान से एक मकान गिर गया। मकान गिरने से घरेलू सामान चपेट में आ गया जिससे करीब ₹ 1लाख का नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है। जानकारी के अनुसार सिलपटी गांव में आंधी तूफान के कारण संतोष वर्मा का मकान गिर गया।