ब्यावरा: ब्यावरा में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, माँ-बेटे की मौके पर मौत
Biaora, Rajgarh | Apr 17, 2026 ब्यावरा शहर से निकल रहे आगरा मुंबई हाईवे पर शुक्रवार शाम 7 बजे करीब तेज रफ्तार एक ट्रक ने आगे चल रही बाइक को टक्कर मार दी। जिससे बाइक पर सवार एक महिला और उसके बेटे की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि मोया गांव निवासी अनिल वर्मा अपनी भाभी सुमित्रा बाई और उनके एक वर्षीय बेटे कान्हा को इलाज के लिए सिविल अस्पताल ले जा रहा था। तभी हादसा हो गया।