पाथाखेड़ा की भूमिगत कोयला खदानों में कार्यरत ठेका मजदूरों ने वेतन भुगतान नहीं होने और शोषण के आरोप लगाते हुए मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे सारणी में मोटरसाइकिल रैली निकालकर विरोध प्रदर्शन किया। मजदूरों का कहना है कि उनका आंदोलन पिछले 14 दिनों से लगातार जारी है, लेकिन इसके बावजूद कंपनी और ठेकेदार द्वारा उनकी मांगों पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।