मध्यप्रदेश के बड़वाह इंदौर इच्छापुर हायवे पर नर्मदा रोड़ स्थित प्राचीन शनि मंदिर में 16 मई शनिवार को बड़े पैमाने पर धूमधाम से शनिदेव का जन्मोत्सव मनाया जाएगा।इसको लेकर मंदिर में तैयारियां जोरो पर चल रही। शनि मंदिर को विधुत साज सज्जा कर रंग बिरंगी रोशनियों से सजाया जा रहा है। आयोजन को भव्य पैमाने पर मनाने को लेकर आयोजन समिति की बैठक भी आयोजित की गई।