भरथना: बकेवर में आमने-सामने भिड़ीं दो बाइकें, दो युवक हुए गंभीर घायल
बकेवर कस्बे में शुक्रवार सुबह 11:30 बजे औरैया रोड स्थित अंबेडकर पार्क के सामने दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में साहिल (महासिंहपुर) और सोनी सक्सेना (व्यासपुर) गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को 50 शैय्या अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत नाजुक देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।