संग्रामपुर: संग्रामपुर के बढ़ौनिया में दो घरों में भीषण चोरी, 60 लाख के जेवर व नकदी लेकर फरार हुए चोर
संग्रामपुर थाना क्षेत्र के बढ़ौनिया गांव में मंगलवार देर रात करीब 2 बजे चोरों ने दो घरों में बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम देकर करीब 60 लाख रुपये मूल्य के जेवरात, नकदी और शादी का सामान चोरी कर लिया। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है। जानकारी के अनुसार अरुण कुमार सिंह के घर से चोरों ने गोदरेज और ट्रंक का ताला तोड़कर लगभग 40 भर सोना, एक किलो चांदी, 30