जौनपुर के थाना लाइन बाजार क्षेत्र के रामदायलगंज में शनिवार सुबह करीब 10 बजे स्कूटी में पेट्रोल डालते समय दो युवतियां गंभीर रूप से झुलस गईं। घटना में फरीन (28) पुत्री वसीम निवासी सरोखनपुर बदलापुर और सीता (25) पुत्री राजेश चौहान निवासी रामदायलगंज शामिल हैं।