बैराड़: शासकीय नाले से अवैध उत्खनन करती जेसीबी जब्त, खनिज विभाग की कार्रवाई जारी
कलेक्टर अर्पित वर्मा के निर्देशन में जिले में अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध विशेष अभियान लगातार संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में बैराड़ क्षेत्र में प्रशासन एवं खनिज विभाग की टीम ने अवैध उत्खनन के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए शासकीय नाले में उत्खनन कर रही एक जेसीबी मशीन को जब्त किया जिसकी जानकारी शुक्रवार शाम 6 बजे जनसम्पर्क विभाग से मिली है।