सिवनी: दूध डेयरी के पास सड़क हादसा, बाइक सवार गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल में इलाज जारी
Seoni, Seoni | Apr 23, 2026 बंडोल थाना क्षेत्र अंतर्गत दूध डेयरी के पास एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया.घटना के बाद मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने तत्काल डायल 112 को सूचना दी। सूचना मिलते ही 112 के पायलट विकास शर्मा और सैनिक रामदास डहेरिया मौके पर पहुंचे और घायल युवक को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया.