पिंड्रा: वाराणसी पुलिस ने दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम और गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान को बड़ी सफलता मिली है। बड़ागांव पुलिस ने वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देने के नाम पर पैसे की मांग करने वाले दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है।