पिंड्रा: हरहुआ रिंग रोड पर दबंगों ने युवक को पीटाः परिजनों ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया
वाराणसी के बड़ागांव थाना क्षेत्र के भेलखां गांव निवासी एक युवक शुक्रवार सुबह रिंग रोड पर टहलने निकला था। इस दौरान 3 दबंग युवकों ने उसे घेरकर उसके मारपीट की। आरोपियों ने युवक को मारपीट कर मौके से फरार हो गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस 3 मामला दर्ज कर जांच पड़ताल में जुटी है। थाना प्रभारी आशीष मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।