पिंड्रा: होली मिलन समारोह में कवियों की कविताओं पर लगे ठहाके, गीत-संगीत से गुंजायमान रहा झूलेलाल मंदिर
झूलेलाल मंदिर में शुक्रवार की शाम होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इसमें गीत-संगीत व काव्य की रसधार बही। इस दौरान वद्री विशाल समेत साथी कवियों की हास्य कविताओं में खूब ठहाके लगे। वहीं गीत-संगीत से मंदिर परिसर गुंजायमान रहा। मुख्य अतिथि राज्य मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु ने काशी की सभ्यता और संस्कृति पर प्रकाश डाला।