समस्तीपुर: दिव्यांग विवाहिता का फंदे से लटकता हुआ शव मिला , 5 महीने पहले हुई थी शादी
समस्तीपुर में दिव्यांग विवाहिता का फंदे से लटकता हुआ शव मिला है। मृतका संतोष चौधरी की पत्नी जूली कुमारी है। दोनों की शादी पांच महीने पहले ही हुई थी। परिजनों का कहना है कि हमें कहा गया था कि लड़का बीपीएससी टीचर है। शादी के बाद जब पता चला कि वो निजी स्कूल में पढ़ाता है तो दंपती के बीच काफी विवाद होने लगा।