जगदीशपुर: टीएमबीयू के एमबीए विभाग की बदहाली: 10 माह से वेतन नहीं, आर्थिक संकट से जूझ रहे शिक्षक-कर्मी
तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय के एमबीए विभाग में कार्यरत शिक्षकों और शिक्षकेतर कर्मचारियों की स्थिति लगातार गंभीर होती जा रही है। वर्ष 2001 में स्थापित विभाग के कर्मियों को पिछले 10 महीनों से वेतन का भुगतान नहीं किया गया है, जिससे उनके सामने आर्थिक संकट गहरा गया है