इटावा: रोडवेज बस स्टैंड पर रोडवेज बस में मृत अवस्था मे मिले बुजुर्ग को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, डॉक्टर ने मृत घोषित किया
Etawah, Etawah | Jul 23, 2024 कोतवाली इलाके के रोडवेज बस स्टैंड पर रोडवेज बस में मृत अवस्था मे बुजुर्ग का शव मिला है। बताया गया कि औरैया के अजीतमल निवासी 60 वर्षीय बुजुर्ग मानसिंह जो कि आगरा से इटावा जाने के लिए बस में यात्रा कर रहा था। बस इटावा बस स्टैंड पहुंची तो बुजुर्ग सीट से नही उठा उसके बाद बस स्टैंड के इंचार्ज ने एम्बुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया, जहा डॉक्टर ने मृत घोषित किया है