इटावा: बढ़पुरा इलाके में महिला ऑटो से गिरकर हुई घायल, जिला अस्पताल में इलाज़ जारी
Etawah, Etawah | Jul 23, 2024 बढ़पुरा इलाके में महिला ऑटो से गिरकर हुई घायल, जिला अस्पताल में इलाज़ जारी है। मामला बढ़पुरा इलाके का है। सुनवारा की रहने वाली महिला मायादेवी बाज़ार करके अपने घर लौट रही थीं तभी ऑटो अनियंत्रित हो गया और महिला ऑटो से गिर गई, जिसकी वजह से महिला घायल हो गईं। परिजन घायल महिला को जिला अस्पताल लेकर आये, जहां डॉक्टरों की देखरेख में महिला का इलाज़ जारी है।