इटावा: न्यू यशोदा नगर में बंद घर में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला अधेड़ का शव, मौके पर पहुंची फॉरेंसिक व पुलिस टीम
Etawah, Etawah | Jul 23, 2024 फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र के न्यू यशोदा नगर निवासी अमर सिंह राजपूत का शव बन्द घर के कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला। मामले की जानकारी जब हुई म्रतक की बेटी ज्योति ने पिता का मोबाइल बन्द पाया। तो बेटी ने अपने पति को घर भेजा। वहीं दामाद ने पड़ोसी की छत से नीचे जाकर देखा तो उनका शव कमरे में पड़ा हुआ था। वहीं थाना पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल ज़ुरू की।