पीलीभीत: चित्तरपुर गांव के पास में तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर मासूम बच्चा सहित तीन लोग घायल
कलीनगर निवासी रमेश पुत्र छोटेलाल उम्र 35 वर्ष अपनी पत्नी रामवती और 2 वर्षीय पुत्री सारिका के साथ अपनी बहन के घर बाइक से जा रहे थे। जैसे ही बाइक सवार दंपति चित्तरपुर गांव के पास में पहुंचे तभी तेज रफ्तार से आ रही कार ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में तीनों लोग घायल हो गए। राहगीरों ने 108 एंबुलेंस की मदद से घायलों को उपचार के लिए पूरनपुर सीएचसी भिजवाया।