बीकानेर में गौचर भूमि को लेकर बढ़ते विवाद के बीच सोमवार को सर्किट हाउस में भाजपा नेताओं और गौसेवकों के बीच अहम बैठक हुई। गोचर ओरण संरक्षण संघ व संत समाज के प्रतिनिधियों के साथ हुई इस बैठक में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष बिहारीलाल बिश्नोई ने बताया कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गोचर संरक्षण को लेकर संवेदनशील हैं और गोचर को मूल स्वरूप में बनाए रखने का आश्वासन दिया गया