मानसी: खुटिया वार्ड नंबर-10 में अपराधियों ने गोली मारकर की युवक की हत्या, पुलिस जांच में जुटी
Mansi, Khagaria | Oct 16, 2024 मानसी थाना क्षेत्र मानसी नगर पंचायत के खुटिया वार्ड नंबर- 10 में बीती रात 12 बजे अपराधियों ने गोली मारकर एक युवक की हत्या कर दी। मृतक की पहचान मानसी नगर पंचायत के चकहुसैनी वार्ड न०-12 के नाथो सिंह के 17 वर्षीय पुत्र सचिन कुमार के रुप में की गई है। जहाँ मानसी पुलिस ने लाश को अपने कब्जे में लेकर जांच में जुट गई है। इस घटना को लेकर क्षेत्र में दहशत का माहौल है।