अमरोहा: अमरोहा के जिला अधिकारी के दरबार में पहुंचे सौ से अधिक फरियादी, जिलाधिकारी ने कराया निस्तारण और लगाई फटकार
Amroha, Amroha | May 28, 2025 आज बुधवार की सुबह करीब 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक अमरोहा जिला अधिकारी निधि गुप्ता के दरबार में जिले के 100 से अधिक फरियादी पहुंच गए। जिले के अलग-अलग गांव से 100 से अधिक फरियादी अलग-अलग समस्या लेकर जिला अधिकारी के दरबार पहुंचे जिला अधिकारी ने ध्यानपूर्वक समस्या को सुना और संबंधित कर्मचारी अधिकारी को फटकार लगाते हुए समस्या का निस्तारण कराया।