अररिया: कुसियारगांव पार्क के समीप बंधन बैंक कर्मी को अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर किया घायल बाइक भी लूट
Araria, Araria | Jun 18, 2024 बाइक सवार बेखौफ बदमाशों ने बाइक सवार बंधन बैंककर्मी को गोलीमार बाइक की छिनतई कर फरार हो गया। वही गोली लगने से बैंककर्मी विकास कुमार झा घायल हो गया। गश्ती कर रही पुलिस ने घायल अवस्था में उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिये हायर सेंटर रेफर कर दिया।