अररिया: धनपुरा से जोकीहाट पुलिस ने मारपीट कर चाकू से हमला कर देने के आरोप में चार लोगों को किया गिरफ्तार
Araria, Araria | Jun 18, 2024 जोकीहाट प्रखंड क्षेत्र के धनपुरा वार्ड संख्या 5 से जोकीहाट पुलिस ने मारपीट कर चाकू से हमला कर देने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया है. जिसे जोकीहाट थाना पुलिस के द्वारा मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल अररिया लाया गया. जहां गिरफ्तार चारों व्यक्ति का मेडिकल जांच के उपरांत न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा.