बनमनखी: घूरा की चिंगारी से लगी आग, मवेशी घर जलकर राख; गाय और बछड़े की हुई मौत
जानकीनगर थाना क्षेत्र के रुपौली दक्षिण पंचायत के वार्ड संख्या 11 में मंगलवार की देर रात आग लगने से एक मवेशी घर जलकर राख हो गया। इस हादसे में एक गाय और एक बछड़े की जलकर मौत हो गई। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। वार्ड सदस्य प्रतिनिधि अरविंद कुमार यादव ने बताया कि वार्ड संख्या 11 निवासी गोपाल सिंह के मवेशी चारा घर में मंगलवार की रात लगभग 10 बजे