कांके: हरमू स्थित बीजेपी प्रदेश कार्यालय में केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री ने सीएम की उम्र पर सवाल उठाए
Kanke, Ranchi | Oct 31, 2024 हरमू स्थित बीजेपी प्रदेश कार्यालय में गुरुवार दोपहर करीब तीन बजे केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ ने सीएम हेमंत सोरेन के उम्र को लेकर सवाल खड़े किए हैं। दरअसल नामांकन के शपथ पत्र में सीएम पर उम्र बढ़ाकर बताने का आरोप लगाया गया है। बता दें कि सीएम ने 2019 के विधानसभा चुनाव में अपनी उम्र 42 साल बताई थी। वहीं 2024 के विधानसभा चुनाव में 49 साल बता रहे हैं।