चूरू जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने सोमवार को कलेक्ट्रेट के वीसी सभागार में आयोजित साप्ताहिक समीक्षा बैठक में विभिन्न विभागों की योजनाओं व विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी विकास कार्यों की प्रभावी मॉनीटरिंग करते हुए समयबद्ध क्रियान्विति सुनिश्चित की जाए।