एटा: एटा रेलवे स्टेशन पर मेंटेनेंस के दौरान 21 वर्षीय युवक कमल सिंह झुलस गया, गंभीर रूप से घायल होकर मेडिकल कॉलेज में भर्ती
Etah, Etah | Apr 18, 2026 एटा जनपद के रेलवे स्टेशन पर शनिवार दोपहर मेंटेनेंस कार्य के दौरान एक युवक गंभीर रूप से झुलस गया। 21 वर्षीय कमल सिंह को तेज विद्युत करंट लगा।बताया जा रहा है कि यह कार्य बिना पर्याप्त सुरक्षा उपकरणों (सेफ्टी किट) के किया जा रहा था। घटना के बाद, उसके साथियों ने तत्काल उसे बाइक से मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी पहुंचाया।