गौनहा: प्रखंड प्रमुख गौनाहा ने बीडीओ से की पंचायत कार्यालय के संचालन की मांग
गौनहा प्रखंड के प्रखंड प्रमुख जयप्रकाश पासवान ने बीडीओ शिव जन्म राम से किसी भी पंचायत में कार्यपालक सहायकों द्वारा पंचायत कार्यालय का संचालन सुचारु ढंग से नहीं किए जाने की शिकायत की गई है। बीडीओ को भेजे गए शिकायत पत्र में प्रमुख का कहना है कि प्रखंड के सभी 18 पंचायत में कार्यपालक सहायकों द्वारा स्थाई रूप से पंचायत कार्यालय का संचालन नहीं किया जाता है।