गौनाहा थाना क्षेत्र के रूपवलिया गांव निवासी नेमचंद महतो की 18 वर्षीय पुत्री लक्ष्मी कुमारी की मौत रात्रि करीब 8 बजे सर्पदंश से हो गई। घटना के संबंध में मृतक का भाई किशन कुमार ने बताया कि वह मोबाइल चार्ज करने के लिए गई। इसी बीच बक्से के नीचे विषैला सांप बैठा था, जो युवती को डंस लिया।