गौनाहा प्रखंड मुख्यालय स्थित ई किसान भवन परिसर में गुरुवार को खरीफ महा अभियान के तहत प्रखंड स्तरीय कर्मशाला सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन सीओ विवेक कुमार सिंह आरओ दीपक राम प्रखंड तकनीकी प्रबंधक विनय कुमार द्वारा संयुक्त रुप से दीप प्रज्वलित कर की गई।