मानसी: छोटी बलहा में दो साल में जर्जर हुई 7.55 लाख की पीसीसी सड़क, ग्रामीणों ने जांच की मांग उठाई
Mansi, Khagaria | Jun 30, 2026 मानसी प्रखंड की बलहा पंचायत के छोटी बलहा वार्ड संख्या-5 में 15वीं वित्त आयोग की राशि से लगभग दो वर्ष पूर्व 7.55 लाख रुपये की लागत से निर्मित नाला सह पीसीसी सड़क बदहाल हो गई है। मंगलवार दोपहर करीब 3 बजे ग्रामीणों ने निर्माण कार्य में अनियमितता और भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए जिला प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि विद्यानंद महतो के घ