सोहागपुर: सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के मढ़ई में बाघों की वर्चस्व की लड़ाई, शंकरा नामक बाघ घायल, पर्यटकों ने बनाया वीडियो
सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के मढ़ई परिक्षेत्र में वन्यजीवन का एक दुर्लभ और रोमांचक नजारा देखने को मिला। जंगल सफारी पर निकले पर्यटकों के सामने दो ताकतवर बाघ अपनी टेरिटरी के लिए आपस में भिड़ गए। इस लड़ाई में रिजर्व का प्रसिद्ध बाघ ‘शंकरा’ घायल हो गया है। जानकारी के अनुसार इवनिंग सफारी के दौरान मुंबई से आए पर्यटक शिवम और अन्य लोग जिप्सी से मढ़ई के घने जंगल में थे। त