कोल: झम्मन लाल कंपाउंड में होगी श्री हरि विष्णु के अवतार भगवान परशुराम जी की महाआरती
Koil, Aligarh | Apr 18, 2026 आपको बता दे श्री हरि विष्णु के अवतार भगवान परशुराम जी के अवतरण दिवस पर महानगर में जगह जगह कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं और इसी क्रम में संत सानिध्य में ब्राह्मण सेवा संस्थान के तत्वावधान में भगवान परशुराम जी की महा आरती का भव्य दिव्य आयोजन एवं समाज के बुजुर्गों के सम्मान का कार्यक्रम अक्षय तृतीया पर किया जा रहा है।