गोमिया: ललपनिया,बजरंगबली मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर तीन दिवसीय महायज्ञ का हुआ आयोजन।
Gumia, Bokaro | Apr 21, 2024 गायत्री मिशन द्वारा बजरंगबली मंदिर में हनुमान जी प्राण प्रतिष्ठा को लेकर तीन दिवसीय महायज्ञ का आयोजन शुरू किया गया। कोनार नदी से जल भरकर 251 महिलाएं कलश यात्रा में महायज्ञ स्थल पर पहुंचे। कलश यात्रा में गोमिया के विधायक डॉक्टर लंबोदर महतो मुख्य रूप से हुए शामिल। विधायक डॉ लंबोदर महतो ने कहा कि धर्म के कार्य में समय देने वाले पुण्य के भागीदार होते हैं।