गोमिया: गोमिया पेटरवार में हाथियों के झुंड ने मुर्गी शेड व फसलों को किया बर्बाद
Gumia, Bokaro | Apr 20, 2024 गोमिया पेटरवार में दो अलग-अलग हाथियों का झुंड विचरण कर रहा है। इससे ग्रामीणों में दहशत है। हाथी मिर्जापुर के जंगल से होते हुए अरजुवा के जंगल में प्रवेश कर गए हैं। वहीं, दूसरी ओर रामगढ़ वन क्षेत्र से होते हुए 18 हाथियों का झुंड गोमिया पेटरवार वन क्षेत्र के चरगी पहुंचा है। हाथियों के झुंड को देखकर स्थानीय ग्रामीण दहशत में हैं।