गोमिया: चिरुवाबेड़ा में 28 जंगली हाथियों के झुंड ने खेत में लगी फसलों को किया बर्बाद, बेचने के लिए रखी फसलों को भी किया नष्ट
Gumia, Bokaro | Apr 21, 2024 गोमिया पेटरवार वन क्षेत्र के चीरवाबेड़ा में 28 हाथियों के झुंड ने खेतों में लगी फसलों को नुकसान पहुंचाया है। हाथियों के झुंड से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।जानकारी के अनुसार शिवनाथ वास्के के 50 डेसिमल खेत में लगे कद्दू खीरा की फसल को बर्बाद कर दिया। बेचने के लिए रखी फसलों को भी नष्ट कर दिया है।