गिरिडीह: हार्ट अटैक से विद्यालय के लिपिक गौतम कुमार सिंह का निधन, शिक्षक व लिपिक संघ ने दी श्रद्धांजलि।
मुफस्सिल थाना क्षेत्र के शिहोडीह निवासी एक सरकारी विद्यालय के लिपिक गौतम कुमार सिंह की हार्ट अटैक से मौत के बाद शिक्षक संघ और लिपिक संघ के लोग बुधवार को 9 बजे सदर अस्पताल पहुंचे और गहरा शोक जताया। बताया गया कि अचानक हार्ट अटैक के बाद परिजन उन्हें आनन-फानन में सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।